अपनी खेती एक व्यापक और अभिनव डिज़िटल प्लेटफॉर्म है जिसका एकमात्र उद्देश्य — ग्रामीण भारत का डिज़िटल रूप से सशक्तिकरण करना है। यह अब भारत का सबसे पसंदीदा कृषि पोर्टल बन चुका है, जहां पर किसान अपनी सभी समस्याओं का विश्वसनीय समाधान प्राप्त कर सकते हैं और अपनी योग्यताओं एवं लाभदायकिता को बढ़ाने के नए तरीके ढूंढ सकते हैं। अपनी खेती आपको सही समय पर सही जानकारी प्रदान करती है चाहे वह कृषि के किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो। मौसम संबंधी अपडेट, नवीनतम समाचार, सलाह, सरकारी योजनाएं, मंडी रेट, प्रगतिशील किसानों की कहानियां, माहिरों के साथ सवाल जवाब, खरीदें और बेचें, यह सब हम एक ही प्लेटफॉर्म पर आपको प्रदान करते हैं — अपनी खेती।
क्या आप अपनी कृषि समस्याओं के समाधान की तलाश कर रहे हैं ? तो हमारे विशेषज्ञ देंगे आपको खेती, डेयरी, सिंचाई, पशुपालन आदि से संबंधित आपकी दैनिक समस्याओं का शीघ्र और सटीक समाधान।
हम भारत भर में प्रगतिशील किसानों को कृषि और सहायक गतिविधियों में उनके योगदान को उजागर करते हैं। उनकी नवीन कृषि तकनीकों और तरीकों के बारे में जानने के लिए उनके साथ जुड़ें।
एक मुफ्त विज्ञापन पोस्ट करके, आप अपनी शर्तों पर कहीं भी और कभी भी अपनी इच्छानुसार कुछ भी खरीद या बेच सकते हैं। हम आपको आपका लाभ बढ़ाने में मदद करते हैं, आपको बड़ी संख्या में लोगों से जोड़ते हैं, और आपको किसी भी बिचौलिये के हस्तक्षेप ना करने का विश्वास दिलाते हैं।
हमने पूरे भारत को लक्षित किया है, यही कारण है कि, आपको अपनी खेती में व्यापक राज्य-विशिष्ट जानकारी मिलेगी। हम आसानी से उपयोग के लिए कई भारतीय भाषाओं का भी समर्थन करते हैं।